किस शहर में है दुनिया में सबसे बेहतरीन हवा- स्टडी

अगर आप हल्की, ठंडी और ताज़ी हवा जैसी नेमतों में दिलचस्पी रखते हैं तो यह स्टडी आपके काम की हो सकती है। इस स्टडी के तहत दुनिया के अलग-अलग शहरों को अच्छी और बैलेंस्ड हवा के मामले में सबसे अच्छा आउटडोर एक्सपीरियंस देने के लिए रैंक किया गया है।मेडिकल ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी ऑलक्लियर की एक नई स्टडी में दुनिया के उन शहरों की पहचान की गई है जहाँ की हवा सबसे सही मानी जाती है।

किस शहर में है दुनिया में सबसे बेहतरीन हवा- स्टडी

स्टडी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी को उसकी एयर क्वालिटी के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर बताया गया है। अपने गर्म मौसम और खूबसूरत बीच की वजह से, सिडनी को 100 में से 96.4 स्कोर मिला।

ब्राज़ील का रियो डी जेनेरो 93.1 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जबकि साइप्रस का पाफोस तीसरे नंबर पर रहा। इसके बाद स्पेन का प्यूर्टो डे ला क्रूज़ और थाईलैंड का फुकेट रहा।

यह स्टडी उन टूरिस्ट के लिए खास तौर पर फायदेमंद मानी जा रही है जो नेचुरल और अच्छा मौसम ढूंढ रहे हैं।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जिम एन आर डेल ने इस स्टडी में 4 बेसिक फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर काम किया। यह चार फैक्टर टेम्परेचर, ह्यूमिडिटी, हवा की स्पीड और हवा की दिशा थे। इसके आधार पर उन्होंने यह जान्ने की कोशिश की कि किन जगहों पर सबसे अच्छी हवा है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक़, जब हवा की स्पीड, दिशा और सही ह्यूमिडिटी लेवल एक साथ तालमेल में होते हैं, तो यह किसी भी एयर कंडीशनर से ज़्यादा रिफ्रेशिंग और पूरी तरह से नेचुरल लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *