जब करीना कपूर ने राहुल गांधी को डेट करने की ख्वाहिश जताई थी

बॉलीवुड के सबसे छोटे नवाब सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को डेट करने की इच्छा ज़ाहिर की है।

जब करीना कपूर ने राहुल गांधी को डेट करने की ख्वाहिश जताई थी

करीना कपूर ने 2002 में मेजबान सैमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में अपनी ये ख्वाहिश ज़ाहिर की थी। हाल ही में एक वेबसाइट द्वारा फिर से साझा किया गया है। इस वक़्त ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वाइरल हो।

इसी इंटरव्यू के दौरान सिम्मी ग्रेवाल ने बेबो उर्फ़ करीना से सवाल किया था कि आप किसे डेट करना चाहेंगी? इसके जवाब में करीना ने कहा- “मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मैं राहुल गांधी को डेट करना और उन्हें जानना चाहूंगी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

करीना ने कहा कि वह राहुल गांधी से प्रेरित हैं और जब वह उनकी तस्वीरें देखती हैं तो उन्हें लगता है कि उनसे बात करना कैसा होगा।

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘मैं सोच रही थी कि उनसे बात करना कैसा होगा, मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जो फिल्मों से जुड़ा है और वह राजनीति से जुड़े परिवार से हैं, तो शायद उनसे बात करना दिलचस्प होगा।’

ये उन दिनों की बात है जब करीना कपूर ने फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखा था और उभरती हुई अदाकारा के तौर पर इंडस्ट्री में अपने क़दम जमा रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *