रणबीर कपूर की रामायण काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में सई पल्लवी फीमेल लीड रोल में हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ख़बरों की माने तो इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा। यह फिल्म अपने बजट को लेकर भी चर्चा का केंद्र बानी रहती है।

कुछ समय पहले तक खबर थी कि रामायण फिल्म 1600 करोड़ में बन रही हैं। हालांकि, अब फिल्म के मेकर ने इस पर जवाब दिया है। प्रखर गुप्ता के साथ नमित मल्होत्रा ने इसे लाइफटाइम प्रोजेक्ट बताया है।
फिल्म के बजट को लेकर पूछे गए सवाल में नमित ने बताया कि दोनों इंस्टॉलमेंट में 4 हजार करोड़ से ऊपर खर्चा हुआ है। आगे नमित ने बताया कि बजट के मामले में सब उन्हें पागल समझ रहे थे क्योंकि कोई भी इंडियन फिल्म इसके आस-पास भी नहीं पहुंच पाती।
मेकर्स के मुताबिक़, वे दुनिया की ग्रेटेस्ट स्टोरी के साथ सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं। इस ग्रेटेस्ट एपिक को वह दुनिया को दिखाना चाहते हैं। उनका मानना है कि जब तक फिल्म के दोनों पार्ट वन और पार्ट पूरे होंगे तब तक ये लगभग 500 मिलियन डॉलर हो जाएगा, जो कि 4000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है।
हॉलीवुड फिल्मों से कंपेयर की बात पर मेकर्स मानते हैं कि एक बड़ी फिल्म को कम पैसे में बनाया जा रहा है। बताते चलें कि फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं और सीता के रोल में सई पल्लवी नजर आएंगी। इन दोनों के अलावा रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। यश ने रावण का रोल निभाया है जबकि सनी देओल को हनुमान के रोल मिला है।















