देश विरोधी कंटेंट की प्रस्तुति करने वाली वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बैन किया

इन वेबसाइट्स पर बैन लगाने पर मंत्रालय का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर बीते 2 बरसों से देश -विरोधी कंटेट का प्रसारण किया जा रहा था। ऐसे में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के उल्लंघन के तहत इन वेबसाइट्स और चैनल्स को प्रतिबंधित किया गया है।

देश विरोधी कंटेंट की प्रस्तुति करने वाली वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बैन किया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से दी जाने वाली जानकारी के अनुसार बीते 2 वर्षों में 150 से अधिक वेबसाइट्स और यू-ट्यूब खबरिया चैनल्स को को बैन किया गया है, उनके तक़रीबन 12.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। इन खबरिया चैनलों के व्यूज़ की बात करें तो इनकी संख्या 1324.26 मिलियन से ज्यादा थी। मंत्रालय का कहना है कि इन प्लेटफार्म से भारत की संप्रभुता को खतरे में डालने वाली साम्रगी प्रस्तुत की जा रही थी।

मंत्रालय द्वारा हटाए जाने वाले चैनलों में इंफॉर्मेशन हब, खबर विद फैक्ट्स, खबर तेज, फ्लैश नाउ, मेरा पाकिस्तान, हकीकत की दुनिया और अपनी दुनिया जैसे प्लेटफार्म के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय इससे पहले भी कई यू-ट्यूबस चैनलों को चेतावनी दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *