किसानों की भूमि बचाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई होगी- राहुल गांधी

देवरिया (यूपी)। कुशीनगर की सीमा बनवारी टोला के मैत्रेय आंदोलनस्थल सिसवा महंथ गांव में राहुल गांधी का सभा मंच सज गया। यहां रोड-शो कुछ छणों के लिए रुका और राहुल गांधी सभा को संबोथित करने लगे। उन्होंने किसान हित, किसान मसलों और किसानों की जमीन से जुड़ी बातें की और हर कदम पर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहकर किसानों में जोश भरा।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने किसानों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि आपके (किसान) आंदोलन का समर्थन करता हूं। किसानों की जमीन नहीं ली जानी चाहिए। इसके लिए जो भी लड़ाई लडऩी होगी साथ खड़ा रहूंगा। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की भूमि बचाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई होगी।

राहुल ने कहा कि हमने मनरेगा के जरिए कृषि-मजदूरों की मदद की। अब मोदी ने इसे बंद कर दिया। हमने यह किसान महायात्रा सिर्फ इसीलिए शुरू की है, जिससे कि हम किसानों से अच्छी तरह से मिलकर मोदी के ऊपर किसानों के दुख-दर्द को लेकर बड़ा दबाव बने। इससे कि मोदी भी देश तथा प्रदेश के किसानों का दुख-दर्द सुन सकें। राहुल ने कहा कि देवरिया में 14 चीनी मिल हुआ करती थी। किसान तब खुशहाल थे लेकिन केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश प्रदेश की सरकारों ने किसानों को भुला दिया है। कांग्रेस की सरकार न उत्तर प्रदेश में है और न केंद्र में है फिर भी हम अब जोरदार ढंग से किसानों के हितों के लिए लडेंग़े। राहुल गांधी ने कहा कि किसान की खुशहाली के लिए ही कांग्रंस सरकार ने किसानों के कर्ज कर्ज माफ कर दिए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *