साउथ कोरिया: पहला स्थान पाने वाले उम्मीदवार ने एआई से नक़ल की बात क़ुबूल की

साउथ कोरिया में टैक्स अकाउंटेंट एग्जाम में पहली पोजीशन पाने वाले उम्मीदवार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से नक़ल की बात मान ली है। यह स्कैंडल महीनों से चल रही अटकलों के बाद सामने आया है। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान सियोंग-सियोक ने भी इसे चिंताजनक बताया है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेस मास्क पहने हुए कैमरे पर बोलते हुए हान ने कहा कि उसने सियोल पुलिस को लिखित कबूलनामा दिया है। कैंडिडेट ने अपने कबूलनामे के साथ माफी मांगी है और कहा है कि उसने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से परीक्षा में चीटिंग की थी। कैंडिडेट हान ने कहा है कि उसने माइक्रो कैमरे से एग्जाम के सवालों की तस्वीरें लीं, उन्हें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल पर भेजा और स्मार्टफोन के जरिए जवाब हासिल किए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 160 में से सिर्फ एक सवाल का गलत जवाब देने वाले कैंडिडेट ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने बयान में कहा कि एग्जाम में पहली पोजीशन पाना फेयर काम का नतीजा नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल और जुलाई में हुए एग्जाम में उम्मीदवार ने बहुत अच्छे नंबर पाए थे, जिसके बाद कई महीनों से उसकी सफलता पर शक जताया जा रहा था।

रिपोर्ट्स में कैंडिडेट हान ने बताया कि पहले राउंड में उन्होंने 400 में से 397.5 स्कोर किया, जबकि शुरू में स्मार्ट ग्लास का इस्तेमाल करके चीटिंग के आरोपों से इनकार किया। हान ने बताया है कि उन्होंने सियोल पुलिस को एक लिखित कबूलनामा भी दिया है।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस स्कैंडल ने एक ऐसे देश को हिलाकर रख दिया है, जहां स्टैंडर्ड टेस्ट ज़्यादातर सोशल मोबिलिटी और करियर की दिशा तय करते हैं। यह स्कैंडल गुरुवार को होने वाले सालाना नेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम से ठीक चार दिन पहले आया है। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान सियोंग-सियोक ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चीटिंग के मुद्दे पर लोगों की चिंता को माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *