नेटफ्लिक्स की ‘सेक्रेड गेम्स’ को लेकर को लेकर अनुराग कश्यप और एकता कपूर के बीच जंग

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर और निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच छिड़ी विचारों की बहस ने इंडस्ट्री के एक पुराने टकराव को सामने ला दिया है।

नेटफ्लिक्स की 'सेक्रेड गेम्स' को लेकर को लेकर अनुराग कश्यप और एकता कपूर के बीच जंग

दोनों के बीच होने वाला विवाद दरअसल एकता द्वारा अनुराग के हालिया तंज पर दिया गया जवाब है। नेटफ्लिक्स और उसका भारत में लॉन्च हुआ शो ‘सेक्रेड गेम्स’ इस बार विवाद का मुद्दा है। दरअसल यह विवाद कंटेंट को लेकर खड़ा हो गया है।

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने अपने एक बयान कहा कि 2018 में भारत में ‘सेक्रेड गेम्स’ से शुरुआत करना शायद उनकी रणनीतिक गलती थी। उन्होंने आगे ये भी जोड़ा कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिलता, तो वे ज्यादा ‘पॉपुलर’ कंटेंट से नेटफ्लिक्स की शुरुआत करते।

विवाद की शुरुआत इस बात से हुई। इस बयान पर अनुराग कश्यप बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टेड को ‘बेवकूफ’ करार देते हुए कहा कि अगर उन्हें सास-बहू ड्रामों से शुरुआत करनी थी तो अब वो वही कर भी रहे हैं।


एकता कपूर और अनुराग कश्यप के बीच जारी ये विवाद एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करता है कि क्या ओटीटी और टीवी कंटेंट के बीच अब भी एक ‘क्लास डिवाइड’ है?


अनुराग कश्यप का ये तंज़ नेटफ्लिक्स और एकता कपूर की हालिया डील की तरफ इशारा था, जिसमें बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ साझेदारी में शो बनाए जा रहे हैं।

अनुराग के इस तंज पर एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सख्त प्रतिक्रिया दी और अनुराग को ‘क्लासिस्ट’ और ‘बेवकूफ’ बताया। एकता का कहना है कि अनुराग खुद को स्मार्ट दिखाने के चक्कर में उन कंटेंट फॉर्मैट्स को नीचा दिखा रहे हैं, जिन्होंने करोड़ों भारतीय दर्शकों से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा है।

एकता ने आगे लिखा कि जो लोग पारिवारिक कहानियों और सास-बहू ड्रामों को ‘लो क्लास’ समझते हैं, दरअसल वह खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाना चाहते हैं। उन्होंने अनुराग को सलाह दी कि वो थोड़ा ‘ग्रेस’ और ‘सेल्फ-अवेयरनेस’ दिखाएं, क्योंकि हर कंटेंट की अपनी जगह और दर्शक होते हैं।

दर्शकों के बीच जहाँ अनुराग कश्यप बतौर फिल्ममेकर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी कहानियों के लिए जाने जाते हैं वहीँ एकता कपूर भी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे शो के लिए अपनी पहचान रखते हैं।

दोनों के बीच जारी ये विवाद एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करता है कि क्या ओटीटी और टीवी कंटेंट के बीच अब भी एक ‘क्लास डिवाइड’ है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *