यूके मेरे लिए सेफ, वापस भारत ले जाने के लिए कोई ग्राउंड नहीं: विजय माल्या

लंदन : 9000 करोड़ रुपये का लोन लेकर देश से भागे विजय माल्या ने यहां फॉर्मूला वन की अपनी टीम सहारा फोर्स इंडिया को लॉन्च किया।Vijay

Vijay

इसके बाद उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर इंडियन मीडिया पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- “भारतीय अथॉरिटीज के पास मुझे ब्रि‍टेन से भारत ले जाने के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है और इस देश के कानून के तहत मैं सुरक्षित हूं।”

उन्होंने कहा कि मुझे इलेक्शन स्पीच में देश की दो बड़ी पार्टियों ने पॉलिटिकल फुटबॉल बना दिया है।” बता दें कि माल्या अभी भारत छोड़कर लंदन में रह रहे हैं।

विजय माल्या ने गुरुवार को कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा- ” यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंडियन मीडिया फॉर्मूला वन में भारत की एंट्री पर फोकस ही नहीं किया। बल्कि यह देश के लिए गर्व की बात है।”

“सहारा फोर्स इंडिया को लॉन्च कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। सहारा फोर्स इंडिया टीम पर इंडियन मीडिया के कमेंट्स से मैं दुखी हूं।”

www.naqeebnews.com

# Vijay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *