एयर इंडिया का नया ऑफर, हर बुकिंग पर मुफ्त मिल रहा एक टिकट

नई दिल्ली : एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कुछ पेशकशें कीं। इनमें मुफ्त टिकट की पेशकश भी शामिल है।  Air india

Air india

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एयरलाइंस अपनी सीटों की बुकिंग बढ़ाने के लिए यात्रियों को तमाम तरह की पेशकशों से लुभाने का प्रयास कर रही हैं।

एयर इंडिया जहां फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास में प्रत्येक बुकिंग पर एक टिकट मुफ्त दे रही है, वहीं स्पाइसजेट चुनिंदा मार्गों पर 777 रुपए तक की निचली कीमत पर टिकटों की पेशकश कर रही है।

पिछले दो साल से घरेलू विमानन क्षेत्र 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और एयरलाइंस रियायती टिकटों के जरिये मांग को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की ‘बाय वन फ्लाई टू’ पेशकश के तहत गैर महानगर मार्गों पर फर्स्ट क्लास और बिजनेस श्रेणी में एक टिकट मुफ्त दे रही है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार इस पर बुकिंग और यात्रा दोनों 31 मई तक की जा सकती है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना का मकसद इन दो श्रेणियों में यात्रियों की संख्या बढ़ाना है जिनमें सामान्य तौर पर आधी सीटें खाली रहती हैं।

बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट अपनी लकी 7 सेल के तहत चुनिंदा मार्गों पर एक तरफ के लिए 777 रुपए किराये की पेशकश कर रही है।

इसके तहत टिकट 25 फरवरी तक बुक कराई जा सकेगी और यात्रा 9 मार्च से 13 अप्रैल के बीच की जा सकेगी। 777 रुपए का (सभी कर सहित) यह किराया जम्मू-श्रीनगर और अगरतला-गुवाहाटी सहित विभिन्न मागों पर लागू होगा। स्पाइसजेट की वेबसाइट के मुताबिक यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा। ऑफर केवल घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होगा।

www.naqeebnews.com

# Air india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *