VIDEO: समुद्र के किनारे प्लास्टिक उठाते हुए पीएम मोदी!

स्वच्छता अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की धरती से स्वच्छता का संदेश देते हुए समंदर के किनारे पर सफाई की।

महाबलीपुरम के बीच पर पीएम मोदी ने आधे घंटे तक सफाई की और कूड़ा उठाया। वह आज सुबह घूमने के लिए समंदर किनारे गए थे, जहां उन्होंने कचरा उठाकर देश को स्वच्छता के प्रति और ज्यादा संजीदा होने का संदेश दिया।

महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें।

https://www.facebook.com/ANINEWS.IN/videos/536741140419123/?t=0

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *