राम मंदिर पर अब भाजपा का कोई बहाना नहीं चलेगा : विश्व हिंदू परिषद

मेरठ: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा है कि अब उत्‍तर प्रदेश और केंद्र, दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है, इसलिए अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा का कोई बहाना अब चलने वाला नहीं है. इसलिए भाजपा जल्द ही मंदिर निर्माण की तारीख घोषित करे. Vhp

Vhp

विहिप के प्रांत मीडिया प्रभारी शैलेंद्र चौहान और बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा को उसका वादा याद दिलाने के लिए विहिप द्वारा 26 मार्च को शास्त्रीनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा अब हिंदुओं के सब्र की और परीक्षा नहीं ले सकती.

उन्होंने मंदिर की पुरानी शिलाओं से ही निर्माण किए जाने, अयोध्या में किसी मस्जिद का निर्माण न किए जाने और देश में बाबर के नाम पर किसी मस्जिद का नाम नहीं रखे जाने की मांग की.

उन्होंने अयोध्या में किसी मस्जिद के निर्माण को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “बाबर द्वारा ध्वस्त किए गए रामलला के जन्म स्थान को मुक्त कराने के लिए कई सदियों से अब तक लाखों हिंदू अपने प्राणों का बलिदान दे चुके हैं.

राम भारत की आस्था और आत्मा हैं, इसलिए उनके अस्तित्व को चुनौती देना सरासर मूर्खतापूर्ण हरकत और हिंदू भावनाओं का अपमान करना है.”

www.naqeebnews.com

# Vhp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *