हैकर्स का दावा- एप्पल के आई-क्लाउड में लगाई सेंध

न्यूयॉर्क : ‘टर्किश क्राइम फैमिली’ नाम के हैकर्स ने एप्पल को चेतावनी दी है कि उन्होंने तकरीबन 20 करोड़ आई-क्लाउड अकाउंट हैक कर लिये हैं. Hackers

Hackers

हालांकि एप्पल इस बात से इनकार कर रहा है. एप्पल के मुताबिक हैकर्स की मांगी हुई फिरौती बेबुनियाद है क्योंकि उनकी सुरक्षा प्रणाली में किसी ने सेंध नहीं लगाई है.

हैकर्स के इस ग्रुप ने अपने दावे की पुष्टी करते हुए टेक साइट मदरबोर्ड को सबूत के तौर पर एक वीडियो दिया है. साथ ही एप्पल को धमकी दी है, या तो वो फिरौती की रकम दें या परिणाम झेलने के लिए तैयार हो जाएं.

हैकर्स ने एप्पल के सामने फिरौती में $A100,000 बिटकोइन (682 करोड़ रुपये) या फिर US$A130,000(85 लाख रुपये) के आईट्यून गिफ्ट कार्ड की मांग रखी है.

एप्पल ने गुरूवार को एक सूचना जारी की , जिसमें उन्होंने बताया कि हो सकता है, हैकर्स उन ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर रहे हैं जो पहले डार्क वेब पर लीक हो गए थे. उसी तरह जिस तरह हाल ही में याहू के 100 करोड़ अकाउंट लीक हुए हैं.

एप्पल ने अपने स्टेटमेंट में ये भी कहा कि उनके किसी भी सिस्टम के साथ-साथ आई-क्लाउड और आई-डी में भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई है.

www.naqeebnews.com

# Hackers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *