जय गुरुदेव के समागम में भगदड़, 24 की मौत

वाराणसी। धार्मिक समागम के दौरान पुल पर मची भगदड़ में 24 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा राजघाट पुल पर हुआ। जय गुरुदेव के भक्त समागम के लिए जमा थे और राजघाट पुल पर भीड़ के कारण ये हादसा हुआ। मरने वालों में 20 महिलाएं 4 पुरुष हैं। varanasi jai gurudev

खबर के मुताबिक, रविवार को डुमरिया में जय गुरुदेव की गद्दी पर स्थापित बाबा पंकज दास का दो दिन का सत्संग समागम होना था। इसके लिए कई शहरों के लाखों अनुयायी वाराणसी पहुंचे थे। शनिवार सुबह से ही राजघाट पुल पर गुरुदेव के अनुयायियों का पैदल मार्च चल रहा था। इससे वहां ट्रैफिक पर रोक लगा दी गई, जिससे पूरे शहर में जाम लग गया। इस बीच अचानक पड़ाव के पास भगदड़ मच गई।

varanasi-jai-gurudev

खुद को बचाने की कोशिश में लोग एक-दूसरे को कुचलकर आगे बढ़ने लगे, जिससे 24 लोगों की मौत हो गई। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सीएम अखिलेश ने कमिश्नर स्तर की जांच के आदेश दे दिए हैं। वाराणसी प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 2508464 जारी किया है।

घटना की होगी जांच

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने लखनउ में बताया कि राजघाट पुल काफी संकरा है और गर्मी और घुटन की वजह से पुल पर एक व्यक्ति की मौत के बाद भगदड़ मची थी, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि बाबा जयगुरदेव संस्थान ने जितनी भीड़ का अनुमान लगाकर आयोजन की अनुमति ली थी, उससे कई गुना ज्यादा भीड़ एकत्र हो गई थी। हम घटना की जांच कर रहे हैं। गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने हादसे में मृतकों के परिवार के लोगों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों के लिए यूपी सरकार ने 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

पीएम ने दिया मदद का भरोसा

वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत ने कहा कि पुल पर भीड़ ज्यादा होने पर हादसा हुआ। 3000 लोगों की अनुमति थी, जबकि ज्यादा लोग पहुंचे थे। रास्ता भी बेहद सकरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने घायलों के लिए प्रार्थना भी की है। पीएम ने संबंधित अधिकारियों से भी बात की है और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने घटना पर हैरानी और दुखी जताया साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। varanasi jai gurudev

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताते हुए जानकारी दी कि उन्होंने वाराणसी के कमिश्नर से बात कर हालात की जानकारी ली और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। varanasi jai gurudev

# varanasi jai gurudev

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *