वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

भारतीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनकर अपने नाम के अर्थ को सत्यापित कर दिया है। मात्र 13 वर्ष के वैभव ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार और मध्य प्रदेश के बीच ग्रुप ई मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले सूर्यवंशी पहले से ही सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। सूर्यवंशी ने एक यादगार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाया मगर बदकिस्मती से उन्हें दूसरी गेंद पर आर्यन पांडे ने आउट भी कर दिया।

इस मैच में बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 46.4 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहार के लिए सौरभ ने अर्धशतक लगाया जबकि कप्तान सकिबुल गनी ने 48 रनों का योगदान दिया। मध्य प्रदेश ने यह लक्ष्य मात्र 25.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था। मध्य प्रदेश के लिए हर्ष गावली ने 63 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।


वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम से मुक़ाबला करते हुए बिहार के मैच के दौरान रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज किया। वह लिस्ट ए क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।


​​वैभव अपने डेब्यू के साथ लिस्ट ए क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने मात्र 13 साल और 269 दिन की आयु में अली अकबर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अली अकबर ने साल 1999-2000 सीजन में विदर्भ के लिए 14 साल और 51 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

सूर्यवंशी के खेल की बात करें तो अंडर-19 एशिया कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पांच पारियों में उन्होंने 44 की औसत और 145.45 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए।

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ की कीमत में खरीदा है, जहां वे मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *