उज्मा वाघा बॉर्डर से भारत लौटी , सुषमा बोलीं- भारत की बेटी का स्वागत है

uzma indiaनई दिल्ली, उज्मा वाघा बॉर्डर से भारत लौटी , सुषमा बोलीं- भारत की बेटी का स्वागत है. पाकिस्तान में जबरन शादी का शिकार हुई भारतीय महिला उज्मा वापस भारत लौट आई हैं. उज्मा को दो भारतीय अधिकारियों ने उज्मा को वाघा बॉर्डर से रिसीव किया.विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उज्मा के भारत लौटने पर ट्वीट कर उनका स्वागत किया. सुषमा ने लिखा कि तुम्हारे ऊपर अब तक जो भी बीती उसके लिए माफी.
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उज्मा को भारत लौटने की अनुमति दे दी थी. इस्लामाबाद कोर्ट के जज मोहसिन अख्तर कयानी ने उज्मा का मूल आव्रजन प्रपत्र वापिस लौटा दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि वह इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देखकर आगे के कदम पर फैसला करेगा.
पाकिस्तान में उज्मा नाम की एक भारतीय महिला से एक पाकिस्तानी डॉक्टर ने जबरन शादी कर ली है. इसी मामले की सुनवाई इस्लामाबाद की अदालत में हो रही है. बता दें कि उज्मा एक भारतीय महिला है. उसने पिछले दिनों भारतीय उच्चायोग में शरण ली थी. उसने भारतीय अफसरों को बताया था कि कैसे एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ शादी करने के लिए बंदूक तानकर मजबूर किया. हिंसा एवं यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था.
उज्मा ने इस्लामाबाद अदालत में अपने पति ताहिर अली के खिलाफ याचिका दायर की है, उसने अपने पति पर प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया है. महिला ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान रिकॉर्ड कराया है. अदालत के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि महिला ने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह शादी के लिए नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान आई थी.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *