यूपी विधान परिषद के 13 सदस्यों ने ली शपथ

लखनऊ। यूपी वि‍धान परि‍षद चुनाव में वि‍जयी रहे 13 नए एमएलसी को विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण का यह कार्यक्रम वि‍धानसभा के सेंट्रल हॉल में पूरा हुआ। वहीं राज्‍यसभा सदस्‍य के रूप में सतीश चंद्र मि‍श्र ने दि‍ल्‍ली में शपथ ली।

MLC UP

नए वि‍धान परि‍षद सदस्‍यों के साथ कुछ विधान परिषद सदस्य दोबारा चुने गये हैं। पुराने नेताओं में समाजवादी पार्टी के बलराम यादव, यशवंत सिंह, बुक्‍कल नवाब, राम सुंदर नि‍षाद ने दोबारा शपथ ली। इस बार बसपा, भाजपा और कांग्रेस के वि‍धान परि‍षद सदस्‍य नए हैं।

शपथ लेने वाले विधान परिषद सदस्यों में समाजवादी पार्टी से यशवंत सिंह, रणविजय सिंह, बलराम यादव, बुक्‍कल नवाब, रामसुंदर निषाद, कमलेश पाठक, जगजीवन प्रसाद, सत्‍यरुद्र प्रकाश, बहुजन समाज पार्टी से सुरेश कुमार कश्‍यप, दिनेश चंद्रा, अतर सिंह, बीजेपी से भूपेंद्र सिंह और कांग्रेस से दीपक सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *