10 लाख का इनामी हिजबुल पोस्टर ब्वॉय, बुरहान वानी एनकाउंटर में ढेर

श्रीनगर। कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में सुरक्षाबल और आतंकवादियों के बीच चली लंबी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहदीन कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों की ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

आतंकियों से ये मुठभेड़ अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में हुयी। बुरहान को खोजने के लिए सेना, सुरक्षाबलों और पुलिस का एक संयुक्त अभियान दक्षिणी कश्मीर में चलाया गया था। हिजबुल का कश्मीर में ये पहला कमांडर था जिसने अपनी और अपने साथियों की हथियार लिए हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। उसे हिजबुल का पोस्टर ब्वाय भी कहा जाता था। वह दक्ष‍िण कश्मीर के त्राल का रहने वाला था और उसकी उम्र 21 साल थी।

कश्मीर के डीजी राजेंद्र का कहना है बुरहान की मौत सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है और ये हिजबुल के लिए बड़ा धक्का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *