अमेरिका की चीन को नसीहत, भारत से सीखो

वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन को भारत से सीख लेने की सलाह दी है। भारत की एनएसजी सदस्यता में अड़चन बनने के बाद अब चीन विवादित दक्षि‍ण चीन सागर को लेकर खुद परेशान है। जिसे लेकर यूएस ने कहा है कि भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ जिस तरह समुद्री विवादों का निपटारा किया, चीन उससे सीखना चाहिए।

usa-china

दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन का वियतनाम, फिलीपींस, ताइवान और अन्‍य कई देशों के साथ विवाद चल रहा है। जिस पर अंतरराष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता ट्रि‍ब्‍यूनल का अगले हफ्ते फैसला आने वाला है। पूर्वी एशिया के लिए रक्षा मामलों के अमेरिका के डिप्टी असिस्‍टेंट सेक्रटरी अब्राहम डेनमार्क ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा, ‘फिलीपींस ने पूरे दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चीन ने इस कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को लेकर अस्‍वीकार और असहयोग का रवैया अपना रखा है.’। जबकि भारत ने  ‘साल 2014 में, स्‍थाई मध्‍यस्‍थता कोर्ट ने करीब 30 साल पुराने एक समुद्री विवाद मामले में इस पर अमल किया था। इस मामले में भारत के खिलाफ और बांग्‍लादेश के पक्ष में फैसला सुनाया था। भारत ने तब माना था कि इस मामले का समाधान होने से आपसी समझ और दोनों देशों के बीच मित्रता में बढ़ोतरी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *