गाजीपुर में कार पुल के नीचे गिरी, आठ की मृत्यु

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नोनहरा क्षेत्र में आज एक कार के पुल के नीचे गिर जाने की वजह से आठ लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार मोहम्मदाबाद के एक युवक को सांप ने काट लिया था। उसे लेकर कुछ लोग झाड फूंक के लिए बाराचवर मंदिर ले गये थे। वहां से लौटते समय रसूलपुर बेलवा गांव के पास कार छोटे नाले पर बनी पुल से टकरा कर नीचे गिर गयी, जिससे उसमें सवार सभी आठ लोगों की मृत्यु हो गयी। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। uttar Pradesh

gazipur uttar pradesh

# uttar Pradesh

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *