G-20 समिट के लिए अमरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 7 सितंबर से भारत दौरे पर

अमरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 समिट के लिए चार दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे। बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति 7 सितंबर को भारत पहुंच रहे हैं। अमरिकी प्रेसिडेंट G-20 समिट के लिए दो दिन पूर्व आ रहे हैं। समिट का आयोजन 9 और 10 सितंबर को होगा।

G-20 समिट के लिए अमरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 7 सितंबर से भारत दौरे पर

व्हाइट हाउस से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति बाइडेन आसियान समिट में हिस्सा लेने इंडोनेशिया नहीं पहुंच रहे हैं। भारत को प्रमुखता देते हुए उन्होंने दो दिन पहले यहां आने का फैसला किया है। आसियान समिट में वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस हिस्सा लेंगी।

दिल्ली सरकार ने जी-20 के चलते 8 से 10 सितंबर को सार्वजानिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान यहाँ सभी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी के साथ प्राइवेट ऑफिस, मार्किट और मॉल भी बंद रहेंगे।

दिल्ली सरकार ने अवकाश का फैसला दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बेहतर व्यवस्था को अंजाम देने के लिए G-20 समिट के दौरान पब्लिक हॉलिडे घोषित करने की सिफारिश की थी। इस दौरान मेट्रो सर्विस जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *