द आर्चीज की रिलीज से पहले ही अगस्त्य नंदा के हाथ लगी एक बायोपिक

अमिताभ – जया के नवासे और श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख – गौरी की बेटी सुहाना और बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आएंगी।

द आर्चीज की रिलीज से पहले ही अगस्त्य नंदा के हाथ लगी एक बायोपिक

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इन्तिज़ार है। स्टार किड्स की एक नयी जनरेशन वाली इस फिल्म का क्रेज़ इतना बढ़ चुका है कि अब इस फिल्म को मोस्ट अवेटेड भी कहा जा रहा है।

खबर आ रही है कि अगस्त्य नंदा जल्दी ही अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। लॉन्च होने से पहले इस तरह की खबर आना किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त्य जिस फिल्म में काम करने वाले हैं, वह 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक अरुण खेत्रपाल की बायोपिक है। अरुण बसंतर की लड़ाई के दौरान शहीद हो गए थे। अरुण खेत्रपाल सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र पाने वाले सैनिक रहे हैं। उन्होंने महज़ 21 साल की उम्र में ही देश की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

फ़िलहाल फैंस ‘द आर्चीज’ में अगस्त्य नंदा को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। इसका अंदाज़ा जब तब सोशल मीडिया पर हो ही जाता है। अगस्त्य नंदा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुके है और शायद इसी का नतीजा है जो उनके हाथ रिलीज़ से पहले ही एक बयोपिक आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *