नीलकंठ मिश्र ने संभाली UIDAI के चेयरपर्सन की ज़िम्मेदारी

एक्‍सेस बैंक के अधिकारी नीलकंठ मिश्र को UIDAI के चेयरपर्सन की ज़िम्मेदारी दी गई है। नीलकंठ मिश्र वर्तमान में मुख्य अर्थशास्त्री, एक्सिस बैंक और वैश्विक अनुसंधान प्रमुख, एक्सिस कैपिटल हैं।

नीलकंठ मिश्र ने संभाली UIDAI के चेयरपर्सन की ज़िम्मेदारी

इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली में कम्प्यूटर साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मौसम तथा कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी नीलेश शाह को पार्ट टाइम सदस्य नियुक्त किया गया।

नीलकंठ मिश्र एक्सिस बैंक में मुख्य अर्थशास्त्री और एक्सिस कैपिटल में वैश्विक अनुसंधान के प्रमुख हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ केंद्र सरकार ने नीलकंठ मिश्र को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के पार्ट टाइम चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया है। बताते चलें कि यूआईडीएआई आधार संख्या जारी करने की प्रभारी नोडल निकाय है।

नियुक्त किये गए ये तीनों सदस्य अपने पद पर 65 वर्ष की आयु अथवा अगले 3 वर्ष में जो पहले आएगा, तक बने रहेंगे।

ग्‍लोबल इकोनॉमी एक्‍सपर्ट नीलकंठ मिश्र एक्सिस बैंक जॉइन करने से पहले क्रेडिट सुईस में थे। क्रेडिट सुइस की स्थानीय इकाई में अनुसंधान के प्रमुख रहते हुए उन्‍होंने मार्च में एक्सिस बैंक जॉइन किया था।

वर्तमान में नीलकंठ मिश्र चीफ इकोनॉमिस्‍ट और ग्‍लोबल रिसर्च प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बैंक के बोर्ड सदस्‍य होने के साथ नीलकंठ प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का हिस्‍सा भी हैं।

इससे पूर्व अमित अग्रवाल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी वर्ष जून में UIDAI का सीईओ बने अमित अग्रवाल 1993 बैच के अधिकारी हैं।

नंदन नीलेकणी के बाद नीलकंठ यूनिक आईडी बॉडी की अध्यक्षता करने वाले दूसरे गैर-नौकरशाह होंगे। करीब चार वर्ष के अंतराल के बाद सरकार ने एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्र को यूआईडीएआई के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *