पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने माना जीएसटी के कारण राजस्व को घाटा

ईएसी-पीएम यानी पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय का मानना है कि जीएसटी के कारण सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। एक आयोजन में उन्होंने ये भी माना कि जीएसटी से चीजें काफी आसान भी हुई हैं।

पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने माना जीएसटी के कारण राजस्व को घाटा

बिबेक देबरॉय ने एक ही दर होने और राजस्व तटस्थ रहने को आदर्श जीएसटी बताया। पहली बार जीएसटी लागू किये जाने पर औसत दर कम से कम 17% होनी चाहिए थी जो कि वर्तमान में 11.4% है। राजस्व में होने वाला ये घाटा सरकार के लिए नुकसान दर्शा रहा है।

देबरॉय का कहना है कि जीएसटी परिषद के सदस्यों सहित लोगों का भी मानना है कि 28% कर की दर कम हो। लेकिन कोई भी ऐसा नहीं चाहता कि शून्य और 3% कर की दरों में इज़ाफ़ा हो। इन परिस्थितियों में कभी भी सरलीकृत जीएसटी नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *