यूपी पीईटी 2025 : परीक्षा के अंक तीन साल तक मान्य होंगे

पीईटी-2025 की परीक्षा आज और कल आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में इस बार कुल 25 लाख 31996 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

यूपी पीईटी 2025 : परीक्षा के अंक तीन साल तक मान्य होंगे

परीक्षा के लिए प्रदेश के 48 जिलों में 1489 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हर दिन दो पाली आयोजित होगी। जिसमें प्रत्येक पाली में करीब 633000 परीक्षा थी शामिल होंगे।

पेट यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश के समूह ग्रह की भर्ती के लिए पहली पायदान है। आगे की नियुक्तियों के लिए आवेदन इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही किया जा सकता है।

इस बार परीक्षा के अंक 3 साल तक मान्य होंगे यानी सफल अभ्यर्थी अगले 3 वर्षों तक आयोग द्वारा निकाले जाने वाले विज्ञापन में अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

बताते चलें कि किसी अभ्यर्थी को शून्य या नेगेटिव अंक मिलने पर उसे डिसक्वालीफाई माना जाता है। एक अंक के ऊपर पानी वाले सभी अभ्यर्थी क्वालीफाई माने जाते हैं। हालांकि आगे मौका उन्हीं को मिलता हैं जिनके अंक सबसे अधिक होते हैं।

परीक्षा पर नजर रखने और इसे निष्पक्ष कराने के लिए सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम बनाएं गए हैं। इसके अलावा आयोग मुख्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम तैयार किया है। दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने जिले में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं। वहीँ अन्य अभ्यर्थियों को मंडलवार केंद्र अलॉट किए गए हैं।

बीते वर्ष 2024 में यह परीक्षा नहीं आयोजित की गई थी जबकि इस साल परीक्षा में 25 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल हो रहे हैं.गौरतलब है कि वर्ष 2021 में पहली बार आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 20 लाख 72 हजार 100 कैंडिडेट शामिल हुए थे। वही 2022 में अब तक सबसे अधिक 37 लाख 54000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जबकि 2023 में 20 लाख 7000 कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *