टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची ज़रा खुले दिल के साथ चल गई है। आज यानी 5 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म पर बोर्ड ने 23 कट्स लगाए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म को वैसे तो ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल गया मगर हिंसा से जुड़े कई सीन्स बोर्ड की नजरों से बच नहीं पाए। आखिरकार बोर्ड ने फिल्म में 23 कट्स लगाए हैं। ट्रेलर सामने आते ही इस फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ से की जा रही थी और अब सेंसर बोर्ड की कैंची के बाद चर्चा और भी तेज हो गई है।
बोर्ड द्वारा एडिट किये गए दृश्यों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले, आपत्तिजनक डायलॉग और खून-खराबे वाले कई विजुअल शामिल हैं। इन कट्स के चलते फिल्म की लंबाई 2 घंटे 43 मिनट से घटकर 2 घंटे 37 मिनट रह गई है।
बोर्ड को फिल्म कई दृश्यों को पूरी तरह हटाना पड़ा। उदाहरण के तौर पर, टाइगर श्रॉफ का ताबूत पर खड़ा होना, ईसा मसीह की मूर्ति पर हमला और इंसान की खोपड़ी में तलवार घुसाने जैसे दृश्यों को बोर्ड ने आपत्तिजनक माना। इंसानों का गला रेते जाने तथा हाथ काटे जाने वाले दृश्यों पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली।
टाइगर श्रॉफ इस में मोहब्बत में हर हद पार करते नजर आए हैं तो विलेन के किरदार में संजय दत्त छा गए। मन जा रहा है कि इस फिल्म में संजय दत्त ने बतौर विलेन अपना सबसे क्रूर अंदाज़ प्रस्तुत किया है।
बोर्ड के आदेश पर फिल्म का एक न्यूड सीन तथा अश्लील इशारे वाला दृश्य भी हटाना गया है। इसके साथ ही डायलॉग्स पर भी पैनी नज़र रखते हुए सेंसर बोर्ड ने अपना रोल निभाया और गालियों सहित कई आपत्तिजनक संवाद पर सेंसर बोर्ड ने एतराज़ जताया। जिन्हे बदला गया है।
‘बागी 4’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर ‘रॉनी’ के किरदार में जबकि संजय दत्त नेगेटिव रोल में हैं। इनके अलावा हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सोनम बाजवा भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आ रहे हैं।
