योगी कैबिनेट ने खत्म किये बारह वफ़ात और अलविदा जुमे के अवकाश

leave_15लखनऊ, योगी कैबिनेट ने बारह वफ़ात और अलविदा जुमे के अवकाश खत्म किये. उत्तर प्रदेश सरकार ने महापुरूषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर दी जाने वाली 15 सार्वजनिक छुटिटयां रद्द कर दी हैं.

अब ऐसी तिथियों पर छात्रों को महापुरूषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में ये फैसला किया गया.

बैठक के बाद उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं से कहा ‘कैबिनेट ने महान हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर होने वाले 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिए हैं.’
उस दिन चर्चा, परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को महान हस्तियों के बारे में शिक्षित किया जाएगा.

अंबेडकर जयंती पर योगी ने ऐसे अवकाशों की वजह से शैक्षिक सत्र की अवधि कम होने पर चिंता व्यक्त की थी.

योगी ने कहा था कि महापुरूषों की जयंती पर स्कूलों में अवकाश नहीं होना चाहिए बल्कि दो घंटे का विशेष कार्यक्रम कर बच्चों को ऐसे महापुरूषों के बारे में शिक्षित करना चाहिए.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *