एक करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य पर आज से सदस्यता अभियान चलायेगी यूपी कांग्रेस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश में आज से पार्टी में 1 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का महाअभियान शुरू कर रही है। ऐसे में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई संविधान दिवस यानी 26 नवंबर पर पार्टी में एक करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान का नारा है “एक परिवार, नए सदस्य चार”



पार्टी सदस्य बनने के लिए 8230005000 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं



एक करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य पर आज से सदस्यता अभियान चलायेगी यूपी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोग पार्टी सदस्य बनने के लिए 8230005000 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। पार्टी सदस्यता अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाई जाएगी। सदस्यता अभियान के दौरान गांव, बस्तियों, वार्डों में भीम चर्चा और रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान की चर्चा भी की जाएगी।

नए सदस्यों की भर्ती के लिए कांग्रेस का सदस्यता अभियान हर जिले/शहर/कस्बे, जिले के सभी प्रखंडों, शहर/कस्बे के सभी वार्डों, सभी न्याय पंचायतों और ग्राम सभा स्तर पर चलाया जाएगा। प्रत्येक सदस्यता दल प्रतिदिन कम से कम 25 नए सदस्यों का नामांकन करेगा। इसके लिए पार्टी की सदस्यता लेने के इच्छुक लोगों के लिए मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *