यूपी : रेप होने से तो भगवान राम भी नहीं बचा पाते, बीजेपी सांसद ने इस लिए दिया विवादित बयान

(Saleha Rizvi ) : बीजेपी के इन होनहार नेताओ की वजह से भारत में रेप और रेपिस्ट की घटनाओ में तीर्व वृध्दि हो रही है. आज हर व्यक्ति बच्ची से लेकर वर्धा औरत तक को अपनी हवस की सामग्री समझता है. और जहाँ चाहता है रेप करके मार डालता है कभी कूड़े के ढेर पर मर्त समझ कर फेंक देता है, केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार के होते हुवे आज तक सख्त क़ानून बनना तो दूर नाबालिग कह कर रेपिस्ट को छोड़ दिया जाता है, अब तो हद हो गई आए रोज़ विवादित बयान देकर रेप करने वालों के हौसले बुलंद किये जा रहे है,


महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के प्रति कोई सख्त कदम उठाने के बजाय नेताओं में विवादित बयान देने की होड़ लगी हुई है। यूपी के बैरिया जिले से बीजेपी सांसद सुरेंद्र नारायण ने अपने बयान से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

 

नारायण ने कहा,’ अगर आज भगवान राम भी होते तो वह भी रेप जैसी घटनाओं को होने से नहीं रोक सकते थे।’

उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रदूषण है जिससे कोई भी अछूता नहीं रह गया है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह लोगों की जिम्मेदारी है कि वो दूसरों के परिवार को भी अपने परिवार की तरह सम्मान दें। हम इसे संविधान से नहीं सिर्फ मूल्यों के जरिए ही नियंत्रित कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे थे।

सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों से अच्छे तो देह व्ययापारी होते हैं। साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट को जिम्मेदार बताया था।

आपको बता दें कि उन्नाव रेप में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में बात करते हुए सुरेंद्र ने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी आदमी तीन बच्चों की मां के साथ रेप कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *