ब्रिटेन की जेलें क़ैदियों से खचाखच भरी पड़ी हैं- जेल मंत्री

ब्रिटेन इन दिनों एक अलग ही प्रकार की समस्या का सामना कर रहा है। ब्रिटेन के जेल मंत्री का कहना है कि उनके देश की जेलें कैदियों से खचाखच भरी हुई हैं। इस समय हालात ये हैं कि यहाँ लोगों के लिए अब कोई गुंजाईश नहीं बची है।

ब्रिटेन की जेलें क़ैदियों से खचाखच भरी पड़ी हैं- जेल मंत्री

लंदन से मिली जानकारी के मुताबिक़ जेल मंत्री डेमियन हिंड्स ने बताया है कि पुलिस को जगह की कमी से निपटने के लिए 400 कक्षों का उपयोग करने के लिए कहा गया है।


डेमियन हिंड्स बताते है कि कैदियों की संख्या में वृद्धि का प्रमुख कारण क्रिमिनल बार एसोसिएशन की हड़ताल भी है।


अपनी बात में उन्होंने आगे कहा कि इस महीने अचानक से जेलों में कैदियों की संख्या बढ़ गई। कैसियों की इस बाढ़ के चलते परिस्थिति ये है कि 2007 के बाद पहली बार ऑपरेशन सेफगार्ड शुरू करने की जरूरत पड़ रही है।

डेमियन हिंड्स अपने स्पष्टीकरण में बताते है कि कैदियों की संख्या में वृद्धि का प्रमुख कारण क्रिमिनल बार एसोसिएशन की हड़ताल भी है। इस हड़ताल के कारण और लोगों को रिमांड पर लेना पड़ा।

जेल मंत्री डेमियन हिंड्स ने कहा कि लेबर पार्टी ने सरकार पर जेलों में 10 हजार कैदियों की क्षमता खत्म करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *