गुजरात विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का आज पहला चरण है। इस चरण में राज्य के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। अभी तक यहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ करता था मगर इस बार आम आदमी पार्टी ने सियासी मैदान में उतकर इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज

पिछली बार गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी ने 182 सीटों में से 181 पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं।

गुजरात के 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी। आज यानी पहली दिसंबर को पहला और 5 दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान होंगे। जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

इस मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए कुल 25,434 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। इसमें से 9,018 शहरी पोलिंग स्टेशन और 16,416 ग्रामीण पोलिंग स्टेशन हैं। दक्षिण गुजरात और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों के 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य में पहले फेज के वोटरों की बात करें तो गुजरात चुनाव के पहले फेज में कुल मिलाकर 2.39 करोड़ मतदाता हैं। जिसमें से 1,24,33,362 पुरुष वोटर और 1,15,42,811 महिला मतदाता हैं। इसके साथ पहले फेज में 497 थर्ड जेंडर के भी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पहले चरण का मतदान सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग की तरफ से सभी मतदान की तैयारियां पूरी हैं। साथ ही मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा को पुख्ता इंतिज़ाम किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *