बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया ने भी दृश्यम 2 से मानी हार

वरुण धवन और कृति सेनन की हॉरर-कॉमेडी ‘भेड़िया’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने में कामयाब रही। फिल्म ने रिलीज़ के चार दिनों में 28.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जबकि अजय देवगन की थ्रिलर ‘दृश्यम 2’ दूसरे सप्ताह भी धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को भी भेड़िया की तुलना में अच्छा कारोबार किया।

बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया ने भी दृश्यम 2 से मानी हार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार भेड़िया से इस सप्ताह अच्छी कमाई की उम्मीद थी। उन्होंने फिल्म के कलेक्शन की जो जानकारी दी उसके मुताबिक़ पहले शुक्रवार फिल्म ने 7.48 करोड़ का बिजनेस किया, शनिवार को 9.57 करोड़, रविवार को 11.50 करोड़, सोमवार को 3.85 करोड़ कमाए। जिसके अनुसार फिल्म अब तक 32.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

18 नवम्बर को रिलीज़ हुई ‘दृश्यम 2’ के आगे वरुण धवन की फिल्म घुटने टेकती नजर आ रही है। ‘दृश्यम 2’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दृश्यम 2 ने 10वें दिन तक 143.90 का बिजनेस कर लिया था।

अमर कौशिक की फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण एक वेयरवोल्फ जबकि कृति सेनन एक डॉक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 25 नवंबर को 2D और 3D में रिलीज हुई थी।

ये वरुण धवन की इस साल की दूरी फिल्म है, इससे पहले वरुण ‘जुग-जुग जियो में नजर आए थे। जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था। इस फिल्म ने 85.03 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसे हिंदी फिल्म के लिए अच्छी श्रेणी में माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *