युगांडा में हिंसा से कम से कम 55 लोगों की मौत

कम्पाला। अफ्रीकी देश युगांडा के पश्चिमी हिस्से में हिंसा में 41 कबिलायी विद्रोहियों तथा 14 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी तथा कबीले के राजा को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने टि्वटर के द्वारा इस हिंसा में मृतकों की संख्या की बताते हुए कहा रवेजोरी क्षेत्र में यह हिंसा हुई। uganda

uganda

रिपोर्टों के मुताबिक, संघर्ष तब शुरू हुआ जब रवेनजुरुरू किंगडम के शाही रक्षक बल के लड़ाकों ने गश्ती कर रहे सुरक्षा बलों पर हमला किया। कवीसी ने कहा, ‘कल कासेसे शहर में गश्ती कर रहे युगांडा पुलिस और यूपीडीएफ (सेना) बल पर शाही रक्षक बल के लड़ाकों ने हमला किया। उन्होंने ग्रेनेड फेंका जिससे एक सैनिक घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और आत्मरक्षा में गोलियां चलायीं जिससे चार हमलावर मारे गए।’

उन्‍होंने कहा कि घटना के कारण सभी स्थानीय इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी और सुबह से देर शाम तक लड़ाई चलती रही। कवीसी ने कहा कि हमलावरों में शाही रक्षक बल के लड़ाकों के अलावा अन्य भी शामिल थे। वह बंदूक, भाले और आईईडी से लैस थे।

इस इलाके में फरवरी में राष्ट्रपति चुनाव में योवेरी मुसेवेनी की जीत के बाद हिंसा भड़क गयी थी। सेना के प्रवक्ता पैडी ओनकुंडा ने बताया कि रवेनजुरूरू के राजा चार्ल्स वेसले मुंबेरे का विपक्षियों को समर्थन है इसलिए पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।

www.naqeebnews.com

# uganda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *