शिवसेना के हमले तेज: उद्धव ठाकरे ने भाजपा को बताया कोबरा

ठाणे : महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार अब समाप्त होने को है। शिव सेना ने ऐसे में भाजपा पर हमले तेज करते हुए अपने पूर्व सहयोगी को कोबराबताया है। Uddhav Thackeray

Uddhav Thackeray

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा के बारे में कहा, ‘‘हमारा गठबंधन पिछले 25 साल से कोबरा के साथ था, जो कि अब अपना फन निकाल रहा है।

मैं जानता हूं, इसे कैसे कुचला जाता है।’’ शिव सेना प्रमुख राज्य में 21 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार शाम(17 फरवरी) को एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कह रहे थे।

उन्होंने कहा कि सेना पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहती थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि इन्होंने झूठे वादे और आश्वासन देकर जनता के साथ धोखेबाजी की है।

चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में उद्धव ने फडणवीस सरकार को नोटिस पीरियडपर रखा था और भाजपा के साथ चुनाव के बाद किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार कर दिया था।

हालांकि राज्य में सरकार को अपनी पार्टी के समर्थन के मुद्दे पर उन्होंने नरमी बरतते हुए कहा कि पार्टी का समर्थन इस बात पर निर्भर करेगा कि वह राज्य में परेशान किसानों के कर्ज माफी की मांग को पूरा करती है या नहीं।

बृहन्‍मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच अलगाव हो गया था। इसके बाद से दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर करारे हमले बोल रहे हैं। रोचक बात है कि विधानसभा चुनावों से पहले भी दोनों पार्टिंयों का गठबंधन टूट गया था। लेकिन बाद में दोनों साथ आ गई थी।

लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर लग रहा है। शिवसेना महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फड़णवीस सरकार से समर्थन वापस लेने की बात भी कह रही है। खुद उद्धव ठाकरे भी कह रहे हैं कि बीएमसी चुनावों के बाद समर्थन पर विचार किया जाएगा।

www.naqeebnews.com

# Uddhav Thackeray

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *