दीवाली के मौके पर जुआ खेलते और शराब के साथ पकड़े गए नेता जी, हवालात पहुंचे

पटना: दीवाली के मौके पर जुआ खेलते और शराब के साथ नेता जी पकड़े गए. कुछ लोग दीवाली के दिन जुआ खेलते हैं. लेकिन दो नेताओं को दीवाली के दिन जुआ खेलना इतना महंगा पड़ा कि पूछो ही मत. बिहार के जहानाबाद में लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष को जुआ खेलते जहानाबाद की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं सिवान जिले में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के महासचिव को सीवान पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास शराब की बोतलें एवं नकदी भी बरामद हुई है.
दरअसल, दीवाली के मौके पर जहानाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि पटना-गया मुख्य सड़क पर सियाबाबू पेट्रोल पम्प के पास गैराज में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है. पुलिस ने गैराज में छापेमारी की जहां से लोजपा जिला अध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन सहित 11 लोगों को पुलिस गिरफ्तार की है. इनके पास से 7 हजार रुपये, दो बोतल शराब एवं ताश की पत्ती बरामद की है. पकड़े गए लोगों में मुखिया और गैराज संचालक शामिल है.
वहीं दूसरी गिरफ्तारी सिवान में हुई है, जहां रालोसपा के प्रदेश महासचिव अनिल पटेल उर्फ़ बंटी को जुआ खेलते पकड़ा गया है. सिवान के महादेवा चौक से पुलिस ने इनके अलावा छह और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. बताया जाता है कि अनिल पटेल रालोसपा के अरुण गुट के प्रदेश महासचिव हैं.
बहरहाल, दीवाली के दिन जुआ खेलने लोग अपनी आदत बनाते जा रहे हैं. अब यह नशा आम आदमी को लगे या नेता जी को पकड़े जाने पर हवालात में तो फजीहत होती ही है.

 

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *