कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की तो हैरान हुए ट्विटर यूजर्स

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करके सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया।

कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की तो हैरान हुए ट्विटर यूजर्स

कंगना रनौत ने ऑस्कर में शिरकत करने के लिए दीपिका पादुकोण की तारीफ के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘पुरस्कार समारोह में दीपिका पादुकोण इतनी खूबसूरत लग रही हैं, पूरे देश की प्रतिष्ठा को अपने नाजुक कंधों पर ढोते हुए इतनी शिष्टता और आत्मविश्वास के साथ बोलना आसान नहीं है।’

उन्होंने लिखा कि ‘दीपिका इतनी हिम्मत और साहस के साथ खड़ी हैं, इस बात की गवाही है कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।’

कंगना रनौत द्वारा दीपिका पादुकोण की इस तरह तारीफ करने पर ट्विटर यूजर्स ने हैरानी और भ्रम जताया है।

यूज़र्स इस बात पर बहुत हैरान है और कंगना के इस बदले हुए रूप की वजह जानने को बेक़रार भी।

ट्विटर यूजर्स के हैरानी और कन्फ्यूजन पर जवाब देते हुए कंगना ने लिखा- ‘वो सभी लोग जो दीपिका की मेरी तारीफ पर हैरान हैं, ज्यादा मत सोचिए।’

उन्होंने लिखा है कि ‘मैं एक बहुत ही सरल इंसान हूं और केवल कृष्ण द्वारा दिए गए सिद्धांतों का पालन करती हूं, जैसा कि उन्होंने कहा कि किसी की अन्यायपूर्ण प्रशंसा करना पाप है, लेकिन किसी की प्रशंसा नहीं करना जो इसके लायक है, यह बहुत बड़ा पाप है।’

उन्होंने आगे लिखा कि ‘बॉलीवुड हस्तियां इस चीज में फेल हो सकती हैं लेकिन मैं नहीं’।

गौरतलब है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 में प्रस्तुतकर्ता के रूप में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *