फैट फ्री सर्जरी के बाद टीवी एक्ट्रेस की मौत

कन्नड़ टीवी ऐक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है चेतना 21 साल की थीं और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने चेहरे की फैट फ्री सर्जरी करवाई थी।

फैट फ्री सर्जरी के बाद टीवी एक्ट्रेस की मौत

प्राप्त जनकारी के अनुसार सर्जरी के लिए वह अपने दोस्तों के साथ गई थीं। बाद में चेतना राज की हालत बिगड़ गई थी जिसकी जानकारी उन्होंने अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। घटना की जानकारी होने के बाद उनके पेरेंट्स ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। चेतना सर्जरी के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

प्लास्टिक सर्जरी के बाद होने वाली कॉम्प्लिकेशंस को कन्नड़ ऐक्ट्रेस के निधन का कारण बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 16 मई की सुबह ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए अस्पताल गई थीं। बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें कुछ दिक्कत हुई। उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके।

चेतना की मौत पर उनके पेरेंट्स का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ऐसा हुआ। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *