लखनऊ को अब नया नाम मिलने की अटकलें हुईं तेज़

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की खबर बड़ी तेज़ी से गर्दिश कर रही है। इसकी वजह है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ट्वीट।

लखनऊ को अब नया नाम मिलने की अटकलें हुईं तेज़

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में एक ट्वीट किया है। इसे पढ़ने के बाद से लखनऊ का नाम बदले का कयास किया जा रहा है। अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा है – ‘शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन…’

मुख्यमंत्री योगी ने यह ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए किया है। इस ट्वीट के बाद यह सवाल उठने लगा है कि लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है। इससे पहले भी लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी और लखनपुर करने की मांग उठाई जा चुकी है।

योगी सरकार द्वारा इससे पहले कई जगहों के नाम बदले हैं। इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और अयोध्या किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *