तुर्की जा रहा प्लेन ईरान में क्रैश, सभी यात्रियों की मौत

ईरान में तुर्की का एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में प्लेन में मौजूद सभी 11 यात्रियों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर से इस्तांबुल जा रहा था।ur

बताया जा रहा है कि भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने शारजाह इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दोपहर को उड़ान भरी थी, जो ईरान के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ईरान के टेलीविजन ने देश के आपदा प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता मुज्तबा खालिदी के हवाले से यह सूचना दी। बताया गया बॉम्बार्डियर CL604 विमान शहर ए- कोर्ड में विमान एक पहाड़ से टकरा गया और जिसमें आग लग गई है। सरकारी संवाद समिति इरना और सरकारी टेलीविन ने खबर दी थी कि बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। विमान से शव को बाहर निकाला जा रहा है और डीएनए टेस्ट के जरिए ही पहचान हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *