बिग बॉस 19 का ट्रेलर गुरुवार को सामने आने के बाद शो का काउंटडाउन शुरू गया है। इसका प्रीमियर 24 अगस्त से होगा। ट्रेलर में सलमान खान एक नेता के रूप में हॉल में दाखिल होते हैं। साफ नज़र आ रहा है कि इस बार शो की थीम संसद से प्रेरित होगी।

ट्रेलर बता रहा है कि इस बार बिग बॉस का ये सीजन काफी धमाकेदार होने जा रहा है। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब इस इसकी थीम ज़रा हटकर राखी गई है। बताते चलें कि इस बार की थीम है ‘सरकार’।
ट्रेलर से यह पता चल गया है कि इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। ट्रेलर में सलमान बताते हैं कि किस तरह से इस बार का बिग बॉस बाकी दूसरे सीजन से अलग है। हालाँकि अभी तक ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि कोई और इस शो को होस्ट कर सकता है।
प्रसारण की बात करें तो बिग बॉस-19 को 24 अगस्त 2025 से जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10.30 बजे देखा जा सकता है। जियो हॉट स्टार बिग बॉस सीजन 19 के रोमांच को और बढ़ाने और इसे इंटरेक्टिव बनाने के भरपूर प्रयास कर रहा है।
इस सीजन में ‘जीतो धन धना धन’ कॉन्टेस्ट भी शुरू किया गया है। यहाँ प्रशंसकों द्वारा शो से जुड़े सरल सवालों के जवाब देकर इनाम जीतने का मौका मिलेगा। एक और ख़ास बात कि इस बार दर्शकों को ऐप के जरिए सीधे वोट करके अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को सेव करने का मौका मिलेगा।
