निजीकरण के विरोध में बैंकों में दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

नई दिल्ली। बैंक संबंधी अपने जरूरी काम आज ही निपटा लें। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के एक धड़े ने एसबीआई के सहयोगी बैंकों के विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में 12 जुलाई से दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
images
ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि मुख्य श्रम आयुक्त के साथ समझौता बैठक विफल हो गयी है और हम अपनी हड़ताल की घोषणा पर कायम हैं।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और स्टेट सेक्टर बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन ने भी हड़ताल की अपील का समर्थन किया है।

घोषणा के मुताबिक एसबीआई के पांच सहयोगी बैंकों में 12 जुलाई को हड़ताल रहेगी जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों में 13 जुलाई को हड़ताल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *