बसपा में फेरबदल, नसीमुद्दीन की जिम्‍मेदारी अब अशोक सि‍द्धार्थ को

लखनऊ। प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी के अंदर फेर-बदल शुरू कर दि‍ए हैं। पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सि‍द्दीकी से लखनऊ व कानपुर का चार्ज वापस लेकर मायावती ने एमएलसी अशोक सि‍द्धार्थ को जि‍म्‍मेदारी दी है।

Naseemuddin-Siddiqui

बसपा ने नसीमुद्दीन को कोई ठोस जि‍म्‍मेदारी न देकर पिछड़ों को जोड़ने के लिए तैयार नए प्लान में आरएस कुशवाहा, प्रतापसिंह बघेल, बिजेंद्र चौहान व सुरेश कश्यप को प्रदेश का महासचिव नियुक्त कर उन्हें मंडलवार दायित्व सौंपा है।

बीएसपी सुप्रीमों ने संगठन में बदलाव करते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को आगरा व अलीगढ़ मंडल के सुरक्षित सीटों की जिम्मेदारी दीहै। इसके अलावा नसीमुद्दीन सिद्दीकी उत्तराखंड भी देखेंगे। पार्टी में मुरादाबाद का काम देख रहे अतर सिंह राव का कद बढ़ाते हुए उनको मेरठ व अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जोनल कोआर्डिनेटर सुनील चितौड़ का कद कम करते हुए उन्हें आगरा और अलीगढ़ मंडल से हटाकर केवल आगरा जिले की ही जिम्मेदारी दी गई है।

मायावती ने फैसला लिया है कि बीएसपी की तरफ से जि‍लों में जि‍लाध्‍यक्षों का भार कम करने के लि‍ए अब प्रत्‍येक जि‍लाध्‍यक्ष के साथ में एक कोऑर्डि‍नेटर को रखा जाएगा। साथ ही जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल कोऑर्डिनेटरों को मॉनीटरिंग करने के लि‍ए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *