भारत और केन्या ने सात करारों पर किये हस्ताक्षर

 

नैरोबी। भारत और केन्या ने अपने संबंधों को मजबूत करने के के लिये विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तृत करने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच सात करारों पर हस्ताक्षर किए गये। जिनमें रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में तथा दोहरे कराधान से बचने से संबंधित समझौते शामिल हैं।
modi-and-kenya-president
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैरोबी में केन्याई राष्ट्रपति उहुरू केन्याता के साथ अपनी बातचीत के बाद इस अफ्रीकी देश को चार करोड़ 49 लाख 50 हजार डॉलर की रियायती ऋण सहायता के विस्तार की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य लघु और मध्यम उद्योगों और कपड़ा क्षेत्र के विकास में उसकी मदद करना है।

भारत, केन्या में एक कैंसर अस्पताल का निर्माण भी करेगा, जिसमें गुणवत्तापरक और रियायती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पीएम मोदी ने केन्याता से बातचीत के बाद उनके साथ संयुक्त मीडिया वार्ता में कहा, ‘बहुआयामी विकास साझेदारी हमारे द्विपक्षीय संबंधों का मुख्य स्तंभ है।’

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के सुरक्षा में साझा समान हित हैं, जिनमें समुद्री सुरक्षा शामिल है, क्योंकि हिंद महासागर दोनों को जोड़ता है। उन्होंने कहा, ‘समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में करीबी सहयोग हमारी रक्षा और सुरक्षा साझेदारी में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्या के विकास उद्देश्यों में सहायता करने के लिए भारत अपने विकास अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *