सास की सालगिरह पर टीना अम्बानी का दिल को छू लेने वाला सन्देश

टीना अंबानी ने सोशल मीडिया पर सास कोकिलाबेन अंबानी के जन्मदिन कुछ ऐसा लिखा जो दिल को छू जाये।टीना अम्बानी इस मौके पर पारिवारिक तस्वीरें भी साझा कीं हैं।

सास कोकिलाबेन के जन्मदिन पर टीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा किया – ‘थैंक्यू मम्मी…’

इस पोस्ट में उन्होंने कोकिलाबेन अंबानी को “शक्ति और समर्थन के स्रोत” और “परंपरा और आधुनिकता के अविश्वसनीय मिश्रण” का रूप बताया है। टीना अंबानी ने लिखा- “आप हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा देती रहती हैं।”

पहली तस्वीर में कोकिलाबेन अपने छोटे बेटे अनिल अंबानी, उनकी पत्नी टीना और उनके दो बेटों, अनमोल और अंशुल के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में टीना अंबानी सास कोकिलाबेन के साथ खड़ी हुई हैं. वहीं तीसरी तस्वीर में कोकिलाबेन टीना और अनिल अंबानी के हाथ थामे खड़ी हैं.

टीना अंबानी ने तस्वीर शेयर करते हुए कोकिलाबेन को परिवार की आधारशिला बताया और उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा – ‘महिला होने के नाते मैं आपसे रोज कुछ न कुछ सीखती रहती हूं। थैक्यू मम्मी परिवार की आधारशिला बने रहने के लिए। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *