टाइम मैगजीन ने जारी की दुनिया सौ प्रभावशाली लोगों की सूची

अमरीका की प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन ने वैश्विक स्तर पर राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था या संस्कृति पर गहरा प्रभाव डालने वाली हस्तियों की सूची जारी की है। बुधवार को जारी इस सूची में सौ सबसे प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल हैं। टाइम की यह लिस्ट वैश्विक राजनीति में नए उभरते नेताओं और बदलते शक्ति संतुलन को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

टाइम मैगज़ीन द्वारा प्रकाशित दुनिया की सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में इस बार साउथ एशिया और अमरीका के कई नए और अहम चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जो बदलते वैश्विक राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाते हैं। साउथ एशिया से प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान को जगह दी गई है, जो क्षेत्रीय राजनीति में उभरते प्रभाव को दिखाता है।

भारत की बात करें तो इस साल सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया। सूची में पोप लियो सहित अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी जगह दी गई है। सूची में न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान मैदानी को भी जगह मिली है।

टाइम की यह सूची में बड़ी हस्तियों के साथ क्षेत्रीय लोगों का शामिल किया जाना इस बात का संकेत है कि सिर्फ पारंपरिक बड़े नेता ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय और प्रशासनिक स्तर पर काम करने वाले चेहरे भी अब वैश्विक प्रभाव के दायरे में आ रहे हैं।

टाइम मैगज़ीन द्वारा जारी यह सूची उन हस्तियों को सामने लाती है, जिन्होंने इस वर्ष मौजूदा वैश्विक तनाव, कूटनीतिक गतिविधियों और नेतृत्व की भूमिका को साफ तौर पर प्रतिबिंबित किया गया है।

इस सूची में जगह पाने वाले अन्य वैश्विक नेताओं में अमरीकी विदेश सचिव मार्को रुबियो, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शेईनबम, जापान की पहली महिला पीएम सनेई तकैची और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम शामिल है।

इस सूची में मिडिल ईस्ट में अमरीकी दूत स्टीव विटकॉफ, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम, व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ सुइज विल्स, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ डेन कैन और मिनिपोलिस के मेयर जेकोब फ्रे शामिल है।

बताते चलें कि हर साल जारी होने वाली इस सूची में मनोरंजन, तकनीक, वित्त, खेल, एक्टिवज्म और अकादमिक क्षेत्रों के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जाता है। टाइम मैगजीन की टाइम हंड्रेड सूची में भारतीयों ने पहले जगह बनाई है उनमे महात्मा गांधी सहित शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, दीपिका पादुकोण और नरेंद्र मोदी भी शामिल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *