इस वर्ष वर्ल्ड अर्थ डे की थीम है ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’

सारी दुनिया में पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसके आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है। इस साल यानी 2024 में विश्व पृथ्वी दिवस का 54वां आयोजन किया गया है। इस बार साल 2024 के लिए वर्ल्ड अर्थ डे का थीम है ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’।

इस वर्ष वर्ल्ड अर्थ डे की थीम है 'प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक'

जंगलों की कटाई, आधुनिक विकास और बढ़ती आबादी ने ग्लोबल वॉर्मिंग को खतरे की हद तक बढ़ा दिया है। वर्तमान में ये मानव जाति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में पृथ्वी को बचाने के साथ ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे से लोगों को रूबरू कराने के लिए ही हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना अमरीकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। इसका आयोजन 192 से अधिक देशों में  किया जाता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी इसके लिए एक थीम रखी गई है और इस बार ये थीम है- ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’।

धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में इस समय वसन्त जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद ऋतु का मौसम होता है। ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करना ही इस दिन को मनाये जाने का मक़सद है।

दुनिया भर में ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण कुदरती आपदाएं हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। सूखा, अकाल, बाढ़ और तूफान जैसे हालात से इंसानी नस्ल और पृथ्वी का खतरा हर दिन बढ़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *