पृथ्वी दिवस पर प्रसारित हो रही है प्रियंका चोपड़ा की आवाज़ वाली डाक्यूमेंट्री ‘टाइगर’

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आवाज वाली डाक्यूमेंट्री ‘टाइगर’ प्रसारित हो रही है। निर्देशक मार्क लिनफील्ड और वैनेसा बर्लोविट्ज की डॉक्यूमेंट्री ‘टाइगर’ में प्रियंका चोपड़ा की आवाज की काफी सराहना हुई है। प्रियंका ने एक मादा टाइगर ‘अंबर’ को अपनी आवाज़ दी है।

पृथ्वी दिवस पर प्रसारित हो रही है प्रियंका चोपड़ा की आवाज़ वाली डाक्यूमेंट्री ‘टाइगर’

अंबर अपने बच्चों को जंगल में जीने के नियम कानून सीखने का प्रयास करती है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आवाज़ को निर्देशक ने एकमात्र बताया है। एक साक्षात्कार में फिल्म के निर्देशक मार्क लिनफील्ड और सह-निर्देशक वैनेसा बर्लोविट्ज ने बताया कि वह इसे भारत के गौरव और संरक्षण प्रयासों का प्रमाण क्यों मानते हैं।

सह-निर्देशक वैनेसा बर्लोविट्ज के मुताबिक़ इस फिल्म के लिए प्रियंका उनकी पहली पसंद थी और वही एकमात्र विकल्प भी थी। वह बताते हैं कि इस काम के लिए उन्होंने प्रियंका को ही चुना क्योंकि भारत के सबसे प्रतिष्ठित जानवर की कहानी कहने के लिए वो भारत की सबसे वास्तविक कहानीकार हैं।

प्रियंका की आवाज़ को बहुत सुंदर बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी आवाज चाहिए थी जो भारत के साथ-साथ विश्व के लोगों से जुड़ सके।

गौरतलब है कि प्रियंका ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। टाइगर आज यानी 22 अप्रैल से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *