इजराइल के लिए अमरीकी सहायता को फिलिस्तीन ने क्रूरता के लिए लाइसेंस बताया

गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध के बीच अमरीकी सदन ने इजरायल के लिए 13 अरब डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज को मंजूरी दे दी। इस अमरीकी सहायता से इज़रायली वायु सेना की रक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी।

इजराइल के लिए अमरीकी सहायता को फिलिस्तीन ने क्रूरता के लिए लाइसेंस बताया

अमरीकी प्रतिनिधि सभा ने इजराइल को 13 अरब डॉलर की सहायता देने का फैसला किया है। गाजा में चल रहे इजरायली युद्ध में इजरायल को अमरीकी समर्थन देने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि प्रतिनिधि सभा द्वारा हाल ही में मंजूरी दिया गया बिल सराहनीय है।

बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक़, यह बिल इजराइल के प्रति अमरीका के मजबूत समर्थन की अभिव्यक्ति है। नेतन्याहू ने सैन्य सहायता का स्वागत करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि यह इस्राइल के लिए मजबूत द्विदलीय समर्थन प्रदर्शित करता है और पश्चिमी सभ्यता का बचाव करता है।

फलस्तीनी राष्ट्रपति ने इसकी निंदा की है। फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता नबिल अबू रुदैना ने अपने बयान में कहा है कि यह सहायता गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में हजारों मासूमों की जान लेने का कारण बनेगी।

हमास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह समर्थन अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन पर आधारित है। हमास ने इसे इजरायली सरकार का समर्थन करके फिलिस्तीनियों के खिलाफ क्रूर आक्रामकता को लाइसेंस दिया जान बतया है।

अमरीकी विधेयक में कहा गया है कि “गाजा के साथ-साथ दुनिया भर की अन्य कमजोर आबादी के लिए मानवीय सहायता की सख्त जरूरत” को देखते हुए 9 बिलियन डॉलर से अधिक राशि भी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *