अंतरिक्ष विज्ञान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है नासा का यह वीडियो

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो शेयर किया है, जिसे एक बड़ा मील का पत्थर बताया जा रहा है।

अंतरिक्ष विज्ञान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है नासा का यह वीडियो

पृथ्वी पर 31 मिलियन किमी दूर से आया एक बिल्ली का वीडियो


अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासा लेजर संचार प्रदर्शन (NASA laser communication demonstration) ने पृथ्वी से करीब 3.1 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक अंतरिक्ष यान से बिल्ली का एक हाई-डेफिनेशन (HD) वीडियो पृथ्वी पर भेजा है।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर वीडियो साझा करते हुए नासा ने लिखा- “हमने गहरे अंतरिक्ष से आपके लिए लेजर की मदद से पहला अल्ट्रा एचडी वीडियो स्ट्रीम किया है।” इसमें बताया गया है कि वीडियो टैटर्स नाम की बिल्ली का है

नासा ने यह जानकारी भी दी है कि यह प्रयोग मंगल ग्रह पर मनुष्यों को भेजने जैसे मिशनों का समर्थन करने के लिए उच्च-डेटा-दर संचार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

नासा के अनुसार नासा का साइकी अंतरिक्ष यान और पृथ्वी ग्रह तथा चांद से दूरी 80 गुना से अधिक थी जब वीडियो को भेजने के लिए लेज़र तकनीक की मदद ली गई। यह वीडियो तकरीबन 267 एमबीपीएस(mbps) हाई स्पीड से पृथ्वी तक पहुंची है। माना जा रहा है कि नासा की यह उपलब्धि आगे चलकर हाई डेटा स्थांतरण तकनीकी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

नासा के उप प्रशासक पाम मैलोरी का कहना है कि यह हमारी भविष्य की डेटा ट्रांसमिशन जरूरतों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और ऑप्टिकल संचार को आगे बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

वीडियो में दिख रही बिल्ली कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में काम करने वाले एक कर्मचारी की पालतू बिल्ली बताई जा रही है, जो वीडियो में एक लेजर पॉइंट का पीछा कर रही है। जेपीएल कैलिफोर्निया में स्थापित एक अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *