दक्षिण कोरिया में बच्चे पैदा करने पर कर्मचारियों को 60 लाख रुपये दे रही ये कंपनी

दक्षिण कोरिया में बीते कुछ वर्षों में बच्चों की पैदाइश में बहुत कमी आई है। इसका असर वहां की आबादी की दर पर पड़ा है।

दक्षिण कोरिया में बच्चे पैदा करने पर कर्मचारियों को 60 लाख रुपये दे रही ये कंपनी

दक्षिण कोरिया में बच्चों की कम होती जन्मदर को बढ़ाने के लिए वहां की एक निर्माण कंपनी बुयोँग अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखे ऑफर की पेशकश की है।

कंपनी द्वारा ऐसे कर्मचारी को 75,000 डॉलर का बोनस देने का वादा किया गया है जिसके घर बच्चा जन्म लेगा। भारतीय रुपयों में ये बोनस लगभग 60 लाख रुपये बराबर होगा।

दक्षिण कोरिया में कम जन्मदर के चलते आने वाले समय में युवा आबादी का कम होना निश्चित नज़र आ रहा है और इस खतरे को देखते हुए कंपनियां कर्मचारियों को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

इन हालत में भविष्य में देश की अर्थव्यवस्था और समाजिक ढांचे को संभालने के लिए युवा जनसंख्या की कमी इस समय देश की सबसे बड़ी चिंता है और इससे निपटने के लिए बीते कई वर्षों से काम भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *