Skip to content
Sunday, May 17, 2026
  • Important Links
  • Advertise with Us
  • Contact Us
  • Share Your News
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
Naqeeb News

Naqeeb News

  • होम
  • ताज़ा ख़बर
    • राज्य
    • देश
    • विदेश
  • मुस्लिम जगत
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
  • कारोबार
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • खेल
    • अन्य
    • क्रिकेट
  • मल्टीमीडिया
    • टेक्नालॉजी
    • ट्रेंड
  • अन्य
    • खाना खज़ाना
    • प्रदेश
    • ऑटोमोबाइल
    • अपराध जगत
    • ज़रा हट कर
  • हेल्थ
  • اردو
    • قومی
    • دنیا
    • ریاستوں سے
    • کھیل کود
    • کاروبار
    • تفریح
    • عالم اسلام/ دیگر
    • کاروبار
    • کھانا خزانہ
  • English
    • Articles
    • Stories
    • Others
  • Home
  • Slider
  • अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के साथ कांग्रेस के खाते सीज़ किये जाने पर विदेशी प्रतिक्रिया
  • Marquee
  • Scrolling Box

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के साथ कांग्रेस के खाते सीज़ किये जाने पर विदेशी प्रतिक्रिया

AuthorMarch 28, 2024March 28, 202401 mins

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत का मुद्दा सीमा पार भी चर्चा का विषय है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ़्रीज़ किये जाने की बात भी अंतर्राष्ट्रीय पटल पर की जा रही है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के साथ कांग्रेस के खाते सीज़ किये जाने पर विदेशी प्रतिक्रिया

अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर पहले जर्मनी और उसके बाद अमरीका द्वारा टिप्पणी की गई है। हालाँकि इन प्रतिक्रियाओं पर भारत ने दोनों देशों के राजनयिकों को तलब करते हुए आपत्ति दर्ज कराने के साथ इस गिरफ़्तारी को अपना घरेलू मामला बताया।

इस बीच अमरीकी राजनयिक को तलब किए जाने पर अमरीका की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। इस मामले पर अपनी बात में अमरीका ने हस्तक्षेप को एतराज़ से परे बताते हुए कहा है कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर क़ानूनी प्रक्रियाओं को अंजाम तक पहुँचाने का समर्थन करता है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर के मुताबिक़ वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी सहित अन्य कार्रवाइयों पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे और उनका मानना है कि इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर अमेरिका ने फिर से टिप्पणी की है.

अमेरिका ने इस बार कांग्रेस के बैंक खाते फ़्रीज़ किए जाने का मुद्दा भी उठाया है.

पूरी ख़बर यहां- https://t.co/bqs5cxQeFQ pic.twitter.com/xxu23hcJL7

— BBC News Hindi (@BBCHindi) March 28, 2024

विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता के में अरविंद केजरीवाल पर अमरीका द्वारा की गई टिप्पणी पर भारत में मौजूद कार्यवाहक डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन ग्लोरिया बारबेना को तलब करने तथा कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ़्रीज़ किए जाने के बारे में जवाब तलब किया गया था।

इन मुद्दों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर क़ानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित किये जाने की पैरवी करते हुए संयुक्त राज्य अमरीका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कहना है कि वो कांग्रेस पार्टी के आरोपों से भी अवगत हैं कि आयकर विभाग ने उनके कुछ बैंक खातों को फ़्रीज़ कर दिया है। आगे उन्होंने कहा कि ऐसा करने से आगामी चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर के ये दावा किया था कि महज़ 14 लाख रुपये के टैक्स बकाये से जुड़े मामले में पार्टी के 285 करोड़ रुपये के फंड को रोक दिया गया है।

बताते चलें कि इससे पहले जर्मनी की तरफ से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए निष्पक्ष सुनवाई की अपील की गई थी। इस मामले में भी भारत ने जर्मन दूतावास के उप प्रमुख जॉर्ज एन्ज़वीलर को तलब करके नाराज़गी जताई थी।

Tagged: america arvind kejriwal Congress Party Bank account germany Matthew Miller

Post navigation

Previous: चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर वकीलों ने लगाई न्यायपालिका को बचाने की गुहार
Next: दक्षिण कोरिया में बच्चे पैदा करने पर कर्मचारियों को 60 लाख रुपये दे रही ये कंपनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

फिल्मों में दिखावे पर नहीं, काम पर खर्च हो पैसा- कमल हासन

May 16, 2026

तेल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ रविवार को गिग वर्कर्स का प्रदर्शन

May 16, 2026

ताजमहल की ऑनलाइन बुकिंग पर फर्जी वेबसाइट को लेकर अलर्ट-भारतीय साइबर क्राइम विभाग

May 16, 2026

चीन का 500 किलोग्राम का रोबोट इंडस्ट्री के साथ मिलिट्री ऑपरेशन में भी बड़ा रोल निभा सकता है

May 16, 2026May 16, 2026

Advertisement

Copyright 2026 Naqeeb News - All Rights Reserved
Back To Top